Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बेंगलुरु मजबूत टीम, मुकाबला कड़ा होगा: Shreyas Gopal

अबु धाबी।राजस्थान रॉयल्स के हरफनमौला खिलाड़ी श्रेयस गोपाल ने कहा है कि विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एक मजबूत टीम है और उसके खिलाफ शनिवार को मुकाबला कड़ा होगा।

गोपाल ने मैच की पूर्वसंध्या पर शुक्रवार को कहा, ''यहां हमारा पहला दिन का मैच होने वाला है इसलिए ईमानदारी से हमें मैदान पर उतरकर उन परिस्थितियों का आकलन करने की आवश्यकता है। हम वास्तव में यहां बैठे कुछ भी अनुमान नहीं लगा सकते हैं। हमने आईसीसी अकादमी में दिन में कई बार अभ्यास किया है, इसलिए हम वहां पहुंचकर फैसला लेंगे। यह बहुत अलग नहीं होना चाहिए। मुझे लगता है कि यह वास्तव में एक अच्छा विकेट है और एक अच्छा मैच देखने को मिलेगा।

उन्होंने कहा, ''बेंगलुरु हमेशा से एक अच्छी टीम और कड़ी प्रतिद्बंद्बी रही है। इस वर्ष उन्होंने अच्छी शुरुआत करते हुए मैच जीते हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि यह अच्छा खेल होने जा रहा है। यह गेंद और बल्ले के बीच तगड़ा मुकाबला होगा। मैं उनके खिलाफ खेलने को वाकई उत्सुक हूं। हम तीसरा मैच जीतना चाहते हैं और चीजों को अपने पक्ष में करने के प्रयास में है।(एजेंसी)