Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

South Africa का दौरा करेंगे श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान

जोहानसबर्ग।श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की टीमें आगामी सत्र में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेंगी। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका में बेशक उथल पुथल चल रही है लेकिन घरेलू सत्र के लिए उसने कार्यक्रम तैयार कर लिया है। दक्षिण अफ्रीका बोर्ड ने इंग्लैंड के अगले महीने होने वाले दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए सरकार की मंजूरी ले ली है और अब इस कार्यक्रम में उसने मंगलवार श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के साथ सीरीज को भी जोड़ लिया है।

दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड 27 नवम्बर से नौ दिसम्बर के बीच तीन टी-2० और तीन वनडे खेलेंगे। श्रीलंका के साथ दो टेस्ट 26 दिसम्बर से सात जनवरी के बीच होंगे। ऑस्ट्रेलिया की टीम फरवरी और मार्च में तीन टेस्ट खेलेगी। पाकिस्तान के साथ तीन वनडे और तीन टी-2० मुकाबले अप्रैल के अंत तक चलेंगे।(एजेंसी)