

स्पोर्ट्स डेस्क। DC पिछले दो मैचों की हार को भुलाकर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मंगलवार को होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के महत्वपूर्ण मैच में जीत दर्ज करके प्लेऑफ में जगह पक्की करने की कोशिश करेगा। कोलकाता नाइटराइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हार के बाद दिल्ली को अब अपने अंकों की संख्या 16 पर पहुंचाने के लिए दो अंक की दरकार है। सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार 7: 30 बजे से खेला जाएगा। आइए नजर डालते हैं आईपीएल के इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है-

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग XI: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, आर अश्विन, इनरिच नॉर्टजे, अक्षर पटेल, कगिसो रबाडा।
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI: डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे, जेसन होल्डर, प्रियम गर्ग, विजय शंकर, राशिद खान, संदीप शर्मा, खलील अहमद, टी नटराजन, शाहबाज़ नदीम।
Herald