Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय जोड़ी ने SRH को दी 'संजीवनी', मनीष-विजय की पार्टनरशिप ने बचाया

स्पोर्ट्स डेस्क। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने आईपीएल-13 के 'करो या मरो' के मुकाबले में गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) को 8 विकेट से मात दी. हैदराबाद की जीत के हीरो मनीष पांडे (नाबाद 83 रन, 47 गेंदें, 8 छक्के, 4 चौके) रहे. उन्होंने कहा है कि टीम के मध्य क्रम की काफी आलोचना हो चुकी थी और इसलिए जरूरी था कि वह प्रदर्शन करें. राजस्थान ने हैदराबाद के सामने 155 रनों की चुनौती रखी थी. मनीष पांडे ने विजय शंकर (नाबाद 52) के साथ तीसरे विकेट के लिए 140 रनों की अटूट साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई और टीम को प्ले ऑफ की होड़ में बनाए रखा.

हैदराबाद एक समय 2.4 ओवर में 16 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रहा था। ऐसे समय मनीष पांडे ने विजय शंकर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए नाबाद 140 रन की साझेदारी की। मनीष ने 4 चौके और 8 छक्के की मदद से 47 गेंद में नाबाद 83 रन बनाए। उन्होंने 28 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। विजय शंकर ने 6 चौके की मदद से 51 गेंद में 52 रन बनाए। राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट लिए।

राजस्थान रॉयल्स की तरफ से संजू सैमसन ने सर्वाधिक 36 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए जेसन होल्डर ने 33 रन देकर तीन विकेट लिए। सैमसन के अलावा बेन स्टोक्स 30, रियान पराग 20, स्टीव स्मिथ 19 और जोस बटलर 9 रन बना पवेलियन लौटे। रॉबिन उथप्पा 19 के निजी स्कोर पर रन आउट हुए। राहुल तेवतिया 3 गेंद में 2 और जोफ्रा आर्चर एक चौके और एक छक्के की मदद से 7 गेंद में 16 रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद की ओर से विजय शंकर ने 15 और राशिद खान ने 20 रन देकर एक-एक विकेट अपने नाम किया।



Herald