Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्लेऑफ में जगह पक्की करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, SRH से है मुकाबला

स्पोर्ट्स डेस्क। दिल्ली कैपिटल्स पिछले दो मैचों की हार को भुलाकर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मंगलवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) के महत्वपूर्ण मैच में जीत दर्ज करके प्लेऑफ में जगह पक्की करने की कोशिश करेगी।

कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हार के बाद दिल्ली को अब अपने अंकों को 16 पर पहुंचाने के लिए दो अंक की दरकार है। इससे वह अंक तालिका में भी शीर्ष पर पहुंच जाएगी। दूसरी तरफ सनराइजर्स की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अगर-मगर पर टिकी हैं। डेविड वार्नर की अगुआई वाली टीम के 11 मैचों में आठ अंक हैं और वह अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे न सिर्फ अपने सभी मैच जीतने होंगे, बल्कि बाकी मैचों में भी अनुकूल परिणाम की उम्मीद करनी होगी।


दिल्ली के पास आक्रामक बल्लेबाजी और मजबूत गेंदबाजी है। वे किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं हैं क्योंकि अलग-अलग समय पर उसके किसी खिलाड़ी ने बेहतर खेल दिखाकर टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाया है। लेकिन, पिछले तीन मैचों में शिखर धवन को छोड़कर दिल्ली के बाकी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।



Herald