Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Srikanth डेनमार्क में क्वार्टरफाइनल में हारे, भारतीय चुनौती समाप्त

ओडेन्से। शीर्ष भारतीय बैडमिटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत शुक्रवार को यहां पुरूष एकल क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे के चोऊ टिएन चेन से हारकर डेनमार्क ओपन से बाहर हो गये। दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी चोऊ टिएन चेन ने पहला गेम गंवाने के बाद वापसी करते हुए अगले दो गेम अपने नाम कर जीत हासिल की। उन्होंने एक घंटा और दो मिनट तक चले मैच में श्रीकांत को 2०-22 21-13 21-16 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

पांचवें वरीय श्रीकांत की जीत से भारत का 75०,००० डॉलर इनामी राशि के सुपर 75० टूर्नामेंट में अभियान समाप्त हो गया। कोविड-19 महामारी के कारण बैडमिटन टूर्नामेंट में सिर्फ इसी विश्व टूर टूर्नामेंट का आयोजन हो पायेगा। श्रीकांत ने पहले गेम में 7-4 से बढ़त बना ली थी लेकिन चेन ने वापसी की और 11-1० से आगे हो गये। लेकिन भारतीय खिलाड़ी वापसी करते हुए 19-19 की बराबरी पर आ गया। फिर श्रीकांत ने इसे 2०-2० कर 22-2० से 1-० की बढ़त बना ली।

लेकिन दूसरे गेम में चेन ने दबदबा बनाया और 1०-9 की बढ़त से 21-13 से इसे अपने नाम कर 1-1 की बराबरी हासिल कर ली। निर्णायक गेम में श्रीकांत ने शुरू में कुछ जुझारूपन दिखाया लेकिन बाद में वह इसे कायम नहीं रख सके और चेन ने अंतिम चार में जगह पक्की की। लक्ष्य सेन गुरूवार को दूसरे दौर में जबकि शुभंकर डे और अजय जयराम पहले दौर में ही बाहर हो गये थे।(एजेंसी)