Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैच जीतकर SRK के पास पहुंचे कार्तिक, जोर से चीखे- 'शाहरुख भाई...' - देखें Video

स्पोर्ट्स डेस्क। कोलकाता नाइटराइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (IPL 2020) के मुकाबले में महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 10 रन से हराया। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 167 रन बनाए। जवाब में चेन्नई की टीम पांच विकेट खोकर 157 रन ही बना सकी। टीम के मालिक और बॉलिवुड सुपरस्टार शाहरुख खान भी टीम को सपोर्ट करने के लिए दुबई आए हुए हैं. वो स्टेडियम में रहकर टीम को सपोर्ट कर रहे हैं.

केकेआर ने सीएसके को 10 रन से हरा दिया. मैच के हीरो राहुल त्रिपाठी रहे. उन्होंने 81 रन की शानदार बल्लेबाजी की. मैच जीतने के बाद कप्तान दिनेश कार्तिक राहुल त्रिपाठी को लेकर शाहरुख खान के पास पहुंचे. शाहरुख ने राहुल की खूब तारीफ की. उन्होंने ट्विटर पर भी राहुल की प्रशंसा की है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि दिनेश कार्तिक राहुल त्रिपाठी को लेकर शाहरुख खान के पास जाते हैं. कार्तिक शाहरुख खान को आवाज लगाते हैं और बताते हैं कि राहुल आपका बहुत बड़ा फैन है. कार्तिक चिल्लाते हुए कहते हैं, 'शाहरुख भाई, शाहरुख भाई... राहुल आपका बहुत बड़ा फैन है.' जिस पर शाहरुख मुस्कुराते हुए हाथ हिलाते हैं और राहुल की तारीफ करते हैं. फिर कार्तिक उनको सपोर्ट करने लिए धन्यवाद करते हैं और ड्रेसिंग रूम की तरफ निकल जाते हैं.



Herald