Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रालको बनी Sunrisers Hyderabad की मुख्य प्रायोजक

नयी दिल्ली। देश की प्रमुख टायर निर्माता कंपनी 'रालको टायर्स संयुक्त अरब अमीरात में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण में सनराईज़रस हैदराबाद टीम का मुख्य प्रायोजक बनी है। रालको टायर्स ने शनिवार को बताया वह सनराईज़रस हैदराबाद टीम का मुख्य प्रायोजक बन गया है। यह पहला अवसर होगा जब चालीस साल पुराना टायर उत्पादक एक खेल प्रायोजक के रूप में मैदान में उतरेगा। अब सनराईजरस हैदराबाद के सभी खिलाड़ी और सहयोगी कर्मचारी की जर्सी पर उनके मुख्य प्रायोजक रालको ब्रैंड का लोगो होगा।

कंपनी ने जारी बयान में कहा, ''रालको, जो उन्नति के नए-नए आयामों की खोज में लगा रहता है, को खुशी है कि वह सनराईज़रस हैदराबाद का मुख्य प्रायोजक बना है । आईपीएल 2०2० का आयोजन बहुत ही असाधारण परिस्थितयों में किया जा रहा है । इस संकट के समय में क्रिकेट का खेल पूरे देश को फिर एक साथ ले आएगा। जनता में अपने उत्कृष्ट उत्पादों की जानकारी बढाने के लिए रालको इस मंच को एक प्रचार उपकरण के रूप में उपयोग कर रहा है।(एजेंसी)