Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी ने हवा में उड़कर पकड़ा हैरतअंगेज़ कैच, देखते रह गए केएल राहुल, देखें Video

स्पोर्ट्स डेस्क। चेन्नई सुपरकिंग्स ने लगातार तीन मैचों की हार से उबरते हुए जबरदस्त वापसी की। रविवार को उसने किंग्स इलेवन पंजाब को दस विकेट से हराकर पांच मैचों में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। जीत के साथ ही सीएसके की टीम नीचले पायदान से उठकर अंक तालिका में छठे स्थान पर आ गई है। चेन्नई की इस जीत में सलामी बल्लेबाजों शेन वाटसन (83*) और फाफ डू प्लेसिस (87*) ने पहले विकेट पर 181 रन की अटूट साझेदारी की।

धोनी आईपीएल में 100 कैच लेने वाले दूसरे विकेट कीपर बन चुके हैं. रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ धोनी ने हवा में उड़कर केएल राहुल का हैरतअंगेज कैच लपका. मैच पूरी तरह से सीएसके (CSK) के नाम रहा. पहले गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की फिर शेन वॉटसन और फाफ डु प्लेसिस ने धमाकेदार बल्लेबाजी की, जिससे सीएसके ने किंग्स इलेवन पंजाब को 10 विकेट से हरा दिया. एमएस धोनी शानदार बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपरिंग में भी जलवे बिखेरते हैं. इस बार उन्होंने शानदार कैच पकड़कर केएल राहुल को चलता किया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है.


17 ओवर में किंग्स इलेवन पंजाब 152 रन बना चुका थे. ऐसे में बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोकने के लिए सीएसके को विकेट की जरूरत थी. केएल राहुल 63 रन पर खेल रहे थे. धोनी ने शार्दुल ठाकुर को गेंद थमाई. उन्होंने पहली ही गेंद पर निकोलस पूरन को आउट किया. फिर दूसरी गेंद पर शार्दुल की गेंद पर राहुल ने ऑफ साइड पर शॉट खेलने की कोशिश की. लेकिन बॉल एज लेकर पीछे निकल गई. एमएस धोनी ने हवा में उड़कर यह कैच लपका.


Herald