Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चेन्नई को हराने के बाद कोहली ने धोनी को गले से लगाया, देखें पूरा Video

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 13वें सीजन में विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है. आरसीबी ने शनिवार को अपने शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखते हुए धोनी की अगुवाई वाली सीएसके को 37 रन से मात दी. चेन्नई सुपर किंग्स पर मिली जीत से कप्तान कोहली बेहद खुश हैं.


विराट कोहली ने इस जीत को परफेक्ट टीम परफॉर्मेंस बताया है.कोहली के टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने चार विकेट पर 169 रन बनाये जिसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 132 रन ही बना सकी. मैन ऑफ द मैच का खिताब विराट कोहली (Virat kohli) को दिया गया.

कोहली ने अपनी पारी के दम पर अपनी टीम के स्कोर को सम्मानजनक स्कोर तक ले गए. बता दें कि हार के बाद किंग कोहली सीएसके के कप्तान धोनी (Dhoni) से मिले और उनके गले से भी लगाया. कोहली हमेशा से धोनी (MS Dhoni) को सम्मान देते हैं. विराट ने ऐसा कई बार कहा है कि धोनी ही उनके कप्तान हैं और हमेशा रहेंगे. इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद शायद पहली बार कोहली अपने आदर्श धोनी से मिले.



Herald