Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रबाडा ने किया बीच मैदान में फैफ डुप्लेसी को 'हग', दिल जीत लेगा दोनों का यह अंदाज- VIDEO

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 13वें सीजन के 34वें मुकाबले में शिखर धवन की 58 गेंदों में नाबाद 101 रनों की पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 5 विकेट से हराया. सीएसके की टीम की तरफ से फैफ डुप्लेसी ने बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 58 रनों की पारी खेली। जबकि कगिसो रबाडा ने दिल्ली की तरफ से अच्छी गेंदाबजी करते हुए फैफ का विकेट अपने नाम किया। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच मैदान पर हुई जंग के दौरान एक ऐसा पल भी आया, जब रबाडा ने अपने देश के खिलाड़ी फैफ को हग करते हुए उनका हौसलाअफजाई किया।

यह घटना हुई चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी के दौरान, जब दिल्ली की तरह से कगिसो रबाडा गेंदबाजी कर रहे थे। रबाडा ने ओवर की पांचवीं गेंद डाली और फैफ डुप्लेसी उस गेंद को मिड ऑन की तरफ खेलकर बहुत तेजी से रन लेने के लिए भागे, लेकिन इसी बीच रबाडा और फैफ की बीच टक्कर हो गई, जिससे फैफ बीच मैदान पर गिर पड़े।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

इसके बाद रबाडा फैफ के पास गए और उन्होंने उनको हग करते हुए उनको हौसलाअफजाई किया। फैफ थोड़ी बाद वापिस खड़े हो गए और दोनों ही खिलाड़ियों ने हल्की सी बातचीत करते हुए स्माइल पास की। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।



Herald