

स्पोर्ट्स डेस्क। ऋषभ पंत बेशक शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए चेन्नै सुपर किंग्स के खिलाफ मैदान पर नहीं उतरे हों, लेकिन वह किसी तरह टीवी पर दर्शकों का ध्यान खींचने से पीछे नहीं रहे। पंत चोटिल हैं और इसलिए वो मैदान पर नहीं उतरे। इस मैच में दिल्ली के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग अपनी टीम के पारी के आठवें ओवर में कमेंटेटर के सवालों के जवाब दे रहे थे तभी पंत उनके पीछे आकर खड़े हो गए और पोंटिंग जो कह रहे थे उसकी नकल करने लगे.

पॉन्टिंग जो कह रहे थे उसकी नकल करने लगे। कॉमेंटेटर मार्क निकोलस ने जब पॉन्टिंग से पीछे देखने को कहा तो उन्होंने वहां पंत को पाया जिसके बाद पंत हंसते हुए चले गए। पॉन्टिंग ने कहा, ‘मैं उन्हें डगआउट में देखने के बजाए वहां देखना पसंद करूंगा।
#DCvCSK
— Shivani (@meme_ki_diwani) October 17, 2020
Lol Rishabh Pant???????????????? pic.twitter.com/XzpSWCFHut
पंत को नौ अक्टूबर को खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चोट लग गई थी और तब से वह एक भी मैच नहीं खेले हैं। पंत ने अभी तक खेले छह मैचों में 176 रन बनाए हैं। इस होनहार विकेटकीपर बल्लेबाज के जल्द ही फिट होने की उम्मीद है।
Herald