Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैदान पर बुमराह के बॉलिंग एक्शन की नकल करते नजर आए जोफ्रा आर्चर- देखें VIDEO

स्पोर्ट्स डेस्क। राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 में शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। इंग्लैंड के इस खतरनाक बॉलर ने अपनी गेंदबजी से सबको प्रभावित किया है। सीजन के 45वें मुंबई इंडियंस के खिलाफ आर्चर ने एक शानदार कैच लिया। जोफ्रा आर्चर टीम की तरफ से एकमात्र ऐसे गेंदबाज रहे, जिन्होंने इस मैच में किफायती गेंदबाजी करने के साथ 2 विकेट भी अपने नाम किए।


इसी बीच, आर्चर मैच के दौरान जसप्रीत बुमराह के बॉलिंग एक्शन की नकल करते हुए दिखाई दिए। जोफ्रा आर्चर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बढ़िया गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और अपने चार ओवर में 31 रन देकर क्विंटन डिकॉक और सौरभ तिवारी का विकेट अपने नाम किया।

आर्चर इस मैच में अपनी गेंदबाजी के दौरान माजाकिया अंदाज में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बॉलिंग एक्शन को कॉपी करते हुए दिखाई दिए, उन्होंने बॉलिंग एक्शन के साथ-साथ अपने चेहरे के हाव-भाव भी एकदम बुमराह की तरह करने की कोशिश की।



Herald