Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी को बोल्ड करने के बाद उनसे ही टिप्स लेने पहुंचे वरुण चक्रवर्ती, देखें VIDEO

स्पोर्ट्स डेस्क। महेंद्र सिंह धोनी- 16 साल का लंबा करियर, 538 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का अनुभव, 17 हजार से ज्यादा रन. धोनी (MS Dhoni) जैसे बल्लेबाज़ को आउट करना किसी भी गेंदबाज़ के लिए गर्व की बात होती है. और अगर ये काम कोई युवा गेंदबाज़ करे फिर तो उसके लिए खुशी का ठिकाना नहीं रहता.


कोलकाता नाइटराइडर्स के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) ने लगतार दूसरी बार धोनी को बोल्ड कर दिया. वो गेंदबाज़ जो धोनी के दीवाने रहे हैं. उन्हें देखने के लिए चक्रवर्ती हमेशा चेन्नई के चेपॉक मैदान पर जाते थे. लेकिन बुधवार को धोनी लगातार दूसरी बार उनकी फिरकी के आगे लाचार और बेबस दिखे.

मैच के बाद धोनी बाद धोनी का एक वीडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वरुण चक्रवर्ती चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी से बातचीत करते दिख रहे हैं. ऐसा लग रहा है मानो वो धोनी से कोई टिप्स ले रहे हो. 16 सकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी और चक्रवर्ती डग आउट के पास खड़े हैं. धोनी की बातों को चक्रवर्ती बड़े ध्यान से सुन रहे हैं.



Herald