Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जोफ्रा आर्चर ने सूर्यकुमार के सिर पर मारी गेंद, फिर ऐसे दिया जवाब - देखें Video

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया, जिसको मुंबई इंडियंस ने 57 रन से जीत लिया. राजस्थान रॉयल्स को लगातार तीसरे मैच में हार झेलनी पड़ी है। इस जीत के साथ ही उसने राजस्थान के खिलाफ लगातार 4 हार के क्रम को तोड़ दिया। उसे पिछली जीत 2015 वानखेड़े स्टेडियम पर मिली थी। इसके बाद दो साल तक राजस्थान की टीम पर बैन लगा हुआ था। 2018 से 2019 तक उसने मुंबई को चार मुकाबलों में हराया था।

सूर्य कुमार ने 47 गेंद में 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 79 रन की अपने आईपीएल करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली, जिसके लिए उनको मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया. मैच में सूर्यकुमार यादव के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने सूर्यकुमार के सिर पर बॉल मार दी, जिसके बाद वो हेलमेट उतारकर काफी देर तक खड़े रहे. आर्चर अगली गेंद करने आए तो सूर्यकुमार ने पीछे की तरफ ताबड़तोड़ छक्का जड़ दिया. जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है.


18 ओवर में मुंबई इंडियंस 4 विकेट खोकर 169 रन बना चुका था. रन रोकने और विकेट दिलाने के लिए स्टीव स्मिथ ने जोफ्रा आर्चर को गेंद थमाई. जोफ्रा आर्चर ने सूर्यकुमार यादव को बाउंसर डाली. शॉट मारने के चक्कर में बॉल उनके हेलमेट पर लग गई. बॉल इतनी तेज लगी कि वो हेलमेट उतारकर काफी देर तक खड़े रहे और सिर को हिलाने लगे. अगली ही गेंद पर आर्चर ने यॉर्कर गेंद डालने की कोशिश की. सूर्यकुमार यादव ने बल्ले को उलटा घुमाया और पीछे की तरफ शॉट खेल दिया, जो छक्का गया.

Herald