Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जब अचानक धनाश्री वर्मा ने बजाई चहल के कमरे की घंटी और फिर...देखें Video

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के धाकड़ गेंदबाज युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की होने वाली दुल्हनिया धनश्री वर्मा इस वक्त आईपीएल 2020 (IPL 2020) के दौरान यूएई (UAE) में मौजूद हैं. अकसर वो आरसीबी के मैच के दौरान अपने होने वाले पति को चियर करते हुए नजर आती हैं. चहल भी धनश्री के साथ खुशनुमा पल बिता रहे हैं.धनाश्री वर्मा हाल ही में अपने मंगेतर युजवेंद्र चहल को सपोर्ट करने के लिए दुबई पहुंची हैं. दुबई पहुंचकर वह मैच के दौरान उन्हें खूब चियर करती हुई भी नजर आईं. वहीं, हाल ही में धनाश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

इस वीडियो में डांसर अपने मंगेतर को सरप्राइज देती नजर आ रही हैं. वीडियो को 'रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर' के ट्विटर हैंडल द्वारा शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि युजवेंद्र चहल अपने होटल के कमरे में आराम से सो रहे होते हैं, तभी धनाश्री आकर उनके कमरे की घंटी बजा देती हैं.

जैसे ही युजवेंद्र धनाश्री को देखते हैं, तो वह हैरान रह जाते हैं. बता दें, धनाश्री 11 अक्टूबर को मैच के बाद आने वाली थीं. हालांकि, उन्होंने पहले आकर युजवेंद्र को सरप्राइज दे दिया. वीडियो में युजवेंद्र का रिएक्शन देखने लायक है. वहीं, दोनों के इस क्यूट वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.



Herald