Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

VIDEO: धमाकेदार शतक के बाद कंगना रनौत के गाने पर जमकर नाचे धवन

स्पोर्ट्स डेस्क। अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में अपना पहला टी-20 शतक लगाया। शारजाह में खेले गए मुकाबले में धवन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद शतकीय पारी खेली। 34 वर्षीय धवन ने 13 साल के अपने टी-20 करियर में पहली बार शतक लगाया। टी-20 करियर में 7000 से अधिक रन और 250 से अधिक मैच खेल चुके धवन ने पहली बार क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट में शतक लगाया। शिखर धवनमैदान पर एक बार भी जश्न मनाने का मौका नहीं छोड़ते हैं. कैच लेने से लेकर शतक बनाने और फिर जीत हर मौके पर उनका ट्रेड मार्क सेलिब्रेशन देखने को मिलता है.


हर छोटे बड़े कारनामे पर वो ताल-ठोकते हैं. लिहाजा मैदान पर कैमरे की नजर हर वक्त धवन पर टिकी रहती है. शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ धमाकेदार जीत के बाद धवन ने मैदान के बाहर खूब जश्न मनाया. वो कंगना रनौत के गाने डांस करते नजर आए. उनका ये वीडियो खासा वायरल हो रहा है.

करीब 40 सकेंड का ये वीडियो आपको थिरकने के लिए मजबूर कर देगा. बैक ग्राउंड में गाना चल है तनु वेड्स मनु का और गीत के बोल हैं- कदी साडी गली भुल के वि आया करो जी...कदी साडी गली.... वहीं गाना जिसमें शादी के मौके पर एक्ट्रेस कंगना रनौत डांस कर रही है. शिखर धवन इसी गाने पर भांगड़ा कर रहे हैं. साथ में है दिल्ली की टीम. कप्तान श्रेयष अय्यर के साथ-साथ सारे खिलाड़ी भी डांस करते भी दिख रहे हैं. धवन तो डांस-डांस करते-करते ज़मीन पर लेट गए. कई खिलाड़ी तो कुर्सी पर चढ़ कर डांस कर रहे थे.



Herald