

स्पोर्ट्स डेस्क। SRH ने मंगलवार को अहम मुकाबले में DC को मात दी. कप्तान डेविड वॉर्नर और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने टीम को जीत दिलाने के लिए शानदार पारियां खेली. मंगलवार को वॉर्नर का 34वां जन्मदिन भी था. दिल्ली के खिलाफ जीत ने उनके लिए इस मौके को और खास बना दिया. टीम के लिए यह डबल जश्न का मौका था और खिलाड़ियों ने कप्तान वॉर्नर को केक लगाकर मनाया. हालांकि अपने कप्तान को केक लगाना उन्हें भारी पड़ गया.
Watch what happened in the dressing room after our crucial game last night ????
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) October 28, 2020
Don't miss the cake rituals too, #OrangeArmy ????#SRHvDC #KeepRising #Dream11IPL pic.twitter.com/3802fTzpjr
मैच के बाद जब टीम होटल पहुंची तो वहां पहले ही केक मंगाया जा चुका था. वॉर्नर ने जैसे ही केक काटा साथी खिलाड़ियों ने उन्हें घेर लिया और पूरे मुंह केक में रंग दिया. हालांकि वॉर्नर ने इसके बाद एक-एक को पकड़कर केक लगाया.
इसमें टीम के कोच और दिग्गज श्रीलंकाई खिलाड़ी मुथैया मुरलीधरन भी शामिल थे जो वॉर्नर के साथ केक की जंग लड़ते दिखे. प्रियम गर्ग से लेकर सिद्धार्थ कौल तक वॉर्नर से सबसे अपने बदला पूरा किया. सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने ट्विटर अकाउंट से वीडियो शेयर किया है जिसमें पूरी टीम मस्ती करती दिख रही है.
Herald