Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नीतीश राणा के आगे पस्त हुआ ये बॉलर, लगाई छक्कों की हैट्रिक- Video

स्पोर्ट्स डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स ने गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया. चेन्नई की इस जीत से सीधा फायदा मुंबई इंडियंस को हुआ. मुंबई की टीम प्लऑफ में पहुंच गई है. जबकि केकेआर के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई है. ऐसा लग रहा है कि आईपीएल के मौजूदा सीज़न से पहले ही बाहर हो चुकी चेन्नई की टीम अब दूसरों का खेल खराब कर रही है.


कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज नीतीश राणा ने गुरुवार को दुबई में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 87 रनों की आतिशी पारी खेली. राणा की पारी में 10 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. नीतीश राणा ने अपनी ताबड़तोड़ पारी के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों पर जमकर हल्ला बोला. चेन्नई के गेंदबाज कर्ण शर्मा पर राणा कहर बनकर टूटे.

नीतीश राणा ने अपनी पारी के दौरान 16वें ओवर में स्पिनर कर्ण शर्मा को लगातार 3 छक्का जमाकर हर किसी को रोमांचित कर दिया. राणा ने छक्के की हैट्रिक लगाकर कर्ण शर्मा को परेशानी में डाल दिया. प्वाइंट्स टेबल पर कोलकाता की टीम फिलहाल पांचवें नंबर पर है. केकेआर के 13 मैचों से 12 अंक हैं. कोलकाता को 6 मैचों में जीत और 7 मैचों में हार का समाना करना पड़ा है. केकेआर के लिए परेशानी की बात ये है कि उनका नेट रनरेट बेहद खराब है. केकेआर का नेट रनरेट (-0.467) है.



Herald