

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया. सूर्यकुमार यादव की धमाकेदार पारी की बदौलत मुंबई ने बेंगलुरु को 5 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस ने प्लेआफ में प्रवेश लगभग तय कर लिया है. आस्ट्रेलिया दौरे के लिये भारतीय टीम में नहीं चुने जाने का गम भुलाते हुए सूर्यकुमार यादव 43 गेंद में 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 79 रन बनाकर नाबाद रहे.

सूर्यकुमार ने चौका मारकर मुंबई को मैच जिताया और फिर गजब का एटिट्यूड दिखाया. ट्विटर पर वो हीरो बन गए हैं. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. सूर्यकुमार यादव इस मैच मे बेहतरीन लय में नजर आए और उन्होंने आरसीबी के गेंदबाजों के खिलाफ काफी आक्रामक बल्लेबाजी की।
That's that from Match 48 as @mipaltan win by 5 wickets.@surya_14kumar with an unbeaten 79.
— IndianPremierLeague (@IPL) October 28, 2020
Scorecard - https://t.co/XWqNw97Zzc #Dream11IPL pic.twitter.com/ESHhCYRBik
अपनी 79 रनों की नॉटआउट पारी में सूर्यकुमार ने 10 चौके और तीन छक्के लगाए और एक छोर को संभाल कर रखा। आरसीबी के खिलाफ खेली इस पारी का जश्न सूर्यकुमार यादव 'मैं हूं ना' स्टाइल में मनाते हुए दिखाई दिए और उन्होंने ड्रेसिंग रूम की तरफ इशारा करते हुए अपनी इस पारी को सेलिब्रेट किया। सूर्यकुमार यादव का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
Herald