
दुबई। भारत और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली सोमवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टी2० क्रिकेट में 9००० रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने।
दिल्ली की टीम के खिलाफ 1० रन बनाते हुए वह टी2० क्रिकेट में नौ हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के सातवें बल्लेबाज बने। उन्होंने तेज गेंदबाज हर्षल पटेल पर चौके के साथ यह उपलब्धि हासिल की।
इस मैच से पहले उनके नाम पर 285 मैचों में 899० रन दर्ज थे। उन्होंने 41.०5 की औसत से ये रन बनाए हैं। उनके नाम पर पांच शतक और 65 अर्धशतक दर्ज हैं।(एजेंसी)