Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हार और जीत किसी विशेष दिन के प्रदर्शन की बात है: Virat

दुबई।चेन्नई सुपरकिग्स से रविवार को आठ विकेट से हारने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि हर टीम में अच्छे खिलाड़ी हैं और हार-जीत किसी विशेष दिन के प्रदर्शन की बात है।

विराट ने कहा, ''दूसरी पारी में पिच की स्थिति बदल गयी थी और वह पहली पारी जैसी नहीं दिखाई दे रही थी। उन्होंने स्टंप टू स्टंप गेंदबाजी की। मुझे नहीं लगता कि हमारी बल्लेबाजी के दौरान हमें ड्राइव के लिए कोई गेंद मिली। उनके स्पिनरों ने भी अच्छी गेंदबाजी की। इस तरह की पिच पर 14० से अधिक रन सही था, हम 15० का लक्ष्य लेकर चल रहे थे।

उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है गेंदबाजी में हम अच्छे नहीं रहे। हमने बल्लेबाजों को रन बनाने का अवसर दिया। आपको अच्छा करने के लिए तैयार रहना पड़ता है। सभी तरफ अच्छे खिलाड़ी हैं। यह किसी विशेष दिन के प्रदर्शन की बात है। हम वास्तव में बहुत अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं और आपको यह स्वीकार करना पड़ेगा कि आप किसी भी मैच में हार सकते हें।(एजेंसी)