Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैराथन टाईब्रेक में Wawrinka फ्रेंच ओपन से बाहर

पेरिस। फ्रांस के वाइल्ड कार्डधारी हुगो गैस्टन ने पूर्व चैम्पियन स्टान वावरिका को फ्रेंच ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम के मैराथन मुकाबले में 2-6, 6-3, 6-3, 4-6, 6-० से हराकर उलटफ़ेर किया। मुकाबले में बारिश ने भी बाधा डाली जब दोनों खिलाड़ी तीसरे सेट में 2-2 की बराबरी पर थे। दर्शक गैस्टन का नाम लेकर उनकी हौसला अफजाई कर रहे थे।

अब गैस्टन चौथे दौर में अमेरिकी ओपन चैम्पियन डॉमिनिक थिएम से भिड़ेंगे जो रोलां गैरां पर पिछले दो वर्षों में उप विजेता रहे थे। विश्व रैंकिग पर 239वीं रैंकिग पर काबिज 2० वर्षीय गैस्टन ने कहा, '' यह शानदार अनुभव रहेगा। वावरिका ने 2०15 में फ्रेंच ओपन खिताब जीता था।

तीसरे दौर के एक अन्य मैच में लोरेंजो सोनेगो ने तीसरे सेट के मैराथन टाईब्रेकर में 36 अंक जुटाकर अमेरिका के 27वें वरीय टेलर फ्रिट्ज को 7-6 (5), 6-3, 7-6 (17) मात दी।(एजेंसी)