Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुनोज बढ़त पर, Woods का निराशाजनक प्रदर्शन

थाउजेंड ऑक्स (अमेरिका)।सेबेस्टियन मुनोज ने दो ईगल की मदद से आठ अंडर 64 का कार्ड खेलकर शेरवुड में चल रही जोजो गोल्फ चैंपियनशिप के पहले दौर में बढ़त बनायी लेकिन दिग्गज गोल्फर टाइगर वुड्स ने निराशाजनक प्रदर्शन किया।

कोलंबिया के मुनोज ने पूरे दौर में उतार चढ़ाव वाला प्रदर्शन किया। उन्होंने दो ईगल किये और आठ बर्डी भी बनायी। इस बीच उन्होंने एक डबल बोगी और तीन बोगी भी की। मुनोज ने एक शॉट की बढ़त बना रखी है।

दूसरी तरफ वुड्स के लिये दिन अच्छा नहीं रहा। उन्होंने चार ओवर 76 का कार्ड खेला जो उनका शेरवुड पर अब तक का सबसे खराब स्कोर है। इससे वह मुनोज से 12 शॉट पीछे हो गये हैं। वुड्स इतने निराश थे कि उन्होंने बाद में बात करने से भी इन्कार कर दिया।(एजेंसी)