Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस प्लेइंग XI के साथ उतर सकती हैं CSK और KKR की टीमें

स्पोर्ट्स डेस्क। बड़े-बड़े सितारों की मौजूदगी के बावजूद अभी तक अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकी कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मुकाबले में बुधवार यानि आज चेन्नई सुपर किंग्स से होगा. यह मैच कप्तान दिनेश कार्तिक के लिये भी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगा। चौथे क्रम पर मौजूद केकेआर चार मैच में दो जीत, हो हार झेल चुकी है, यह उसका पांचवां मैच होगा। दूसरी ओर चेन्नई की टीम पहले ही पांच मैच खेल चुकी है, जिसमें उसे तीन जीत और दो हार नसीब हुई है। कार्तिक अभी तक चार मैचों में 37 रन ही बना सके हैं और उनके कुछ फैसले भी गलत साबित हुए जिससे वह आलोचकों के निशाने पर बने हुए हैं।

दूसरी ओर चेन्नई की टीम लगातार तीन हार के बाद लय में लौट चुकी है। महेंद्र सिंह धोनी की टीम अब टॉप चार में जगह बनाने को बेताब होगी। धोनी ने शेन वॉटसन पर भरोसा बनाए रखा जिन्होंने पिछले मैच में 53 गेंद में नाबाद 83 रन बनाए। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ वॉटसन और फाफ डु प्लेसिस के बीच रिकॉर्ड 181 रन की साझेदारी की मदद से चेन्नई ने दस विकेट से जीत दर्ज की। इससे टीम का आत्मविश्वास काफी ऊंचा हो रखा है। आइए नजर डालते हैं आईपीएल के इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है-


चेन्नई सुपर किंग्स का संभावित प्लेइंग XI: शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, सैम करन, अंबाती रायुडू, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, पीयूष चावला, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर।

कोलकाता नाइटराइडर्स की संभावित प्लेइंग XI- शुभमन गिल, सुनील नारायण, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (कप्तान-विकेटकीपर), इयोन मोर्गन, आंद्रे रसेल, राहुल त्रिपाठी, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती।



Herald