Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुंबई के खिलाफ इन खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है राजस्थान टीम, जानें दोनों टीमों का प्लेइंग XI

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2020 में शानदार आगाज करने के बाद लगातार दो मैचों में शिकस्त झेलने वाले राजस्थान रॉयल्स के टीम में बदलाव के आसार हैं. कप्तान स्टीव स्मिथ ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के लिए उनकी टीम में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले, ''टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत के बाद पिछले दो मैच हमारी योजना के मुताबिक नहीं रहे. मुझे हालांकि लगता है कि टी-20 क्रिकेट कभी-कभी ऐसा होता है. हमें दोनों मौकों पर विपक्षी टीमों ने द्वारा चौंका दिया था."

संभावित प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस

रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांडया, राहुल चाहर, जेम्स पैटिंसन, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह.

राजस्थान रॉयल्स

जोस बटलर (विकेटकीपर), स्टीव स्मिथ (कप्तान), संजू सैमसन, महिपाल लोमरोर, राहुल तेवतिया, रियान पराग, टॉम कर्रन, जोफ्रा आर्चर, अंकित राजपूत, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट.



Herald