

स्पोर्ट्स डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स का इंडियन प्रीमियर लीग के इस सत्र में अभियान बद से बदतर होता जा रहा है और शुक्रवार को शारजाह में होने वाले मुकाबले में गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ उम्मीद है कि वह अपने कुछ युवा खिलाड़ियों को आजमाए। हालांकि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली हार के बाद स्वीकार किया कि सत्र उनके लिए शायद खत्म हो चुका है लेकिन टीम अगर अपने बचे हुए चारों मैच जीत ले तो भी वह 14 प्वॉइंट्स हासिल कर सकती है जिससे उन्हें अगर-मगर से प्लेऑफ में जगह बनाने का मौका मिल सकता है। ऐसे में आज दोनों टीमों के बीच होने वाले मुकाबले में कुछ ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

मुंबई इंडियंस
मुंबई की टीम नौ में से छह मुकाबले जीत चुकी है, हालांकि उसे पिछले मुकाबले में पंजाब के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन बावजूद इसके यहां शायद ही कोई बड़ा बदलाव देखने को मिले।
संभावित एकादस:
रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, जसप्रीत बुमराह, नाथन कूल्टर-नाइल, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट

चेन्नई सुपर किंग्स
चेन्नई की टीम में आज कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। टीम में युवाओं को आज मौके मिल सकते हैं। वहीं ड्वेन ब्रावो के बाहर होने की वजह से किसी विदेशी खिलाड़ी को भी मौका मिल सकता है।
संभावित एकादस:
फाफ डु प्लेसिस, शेन वाटसन, अंबाती रायुडू, महेंद्र सिंह धोनी, ऋतुराज गायकवाड़, एन जगदीशन, रविंद्र जडेजा, जोश हेजलवुड, दीपक चाहर, शारदुल ठाकुर, इमरान ताहिर
Herald