Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

'करो या मरो' के मुकाबले में भिड़ेंगे राजस्थान-हैदराबाद, ऐसा हो सकता है प्लेइंग XI

स्पोर्ट्स डेस्क। राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन के अपने पिछले मैच में तीन बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स को शानदार तरीके से मात दी थी. इस जीत में राजस्थान के लिए एक अच्छी बात यह रही थी कि टीम ने सभी विभागों में अच्छा किया था. अब उसे गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करना है.यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इसी मैदान पर दोनों टीमों के बीच पहला मैच खेला गया था, जहां राहुल तेवतिया और रियान पराग ने मिलकर राजस्थान को हार के रास्ते से बाहर निकाल जीत दिलाई थी. अब एक बार फिर राजस्थान अपने पुराने प्रदर्शन को जारी रखने की कोशिश करेगी.

चोटों के कारण तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और ऑलराउंडर मिशेल मार्श के बाहर होने से सनराइजर्स की टीम असमंजस की स्थिति में है कि अपनी बल्लेबाजी को मजबूत करे या गेंदबाजी को और कप्तान वॉर्नर भी इस तथ्य को स्वीकार कर चुके हैं। टीम अपने बल्लेबाजों पर काफी निर्भर है, विशेषकर शीर्ष चार बल्लेबाजों पर जिसमें जॉनी बेयरस्टॉ, वॉर्नर, मनीष पांडे और केन विलियमसन शामिल हैं। कप्तान वॉर्नर को उम्मीद होगी कि बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों बेहतर प्रदर्शन करेंगे जिससे कि टीम टूर्नामेंट में बनी रहे।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI:


राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI: बेन स्टोक्स, रॉबिन उथप्पा, संजू सैमसन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोस बटलर, राहुल तेवतिया, रियान पराग, जोफ्रा आर्चर, कार्तिक त्यागी, श्रेयस गोपाल, अंकित राजपूत।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI: डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग, विजय शंकर, राशिद खान, संदीप शर्मा,खलील अहमद, टी नटराजन, शाहबाज़ नदीम।



Herald