Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दिल्ली के बल्लेबाजों को दिखाना होगा दम, आज हो सकता है प्लेइंग XI

स्पोर्ट्स डेस्क। कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए आज जीतना जरुरी है। अंकतालिका में शीर्ष पर काबिज दिल्ली कैपिटल्स को अगर इंडियन प्रीमियर लीग में अपना नंबर एक स्थान बरकरार रखना है तो उसके बल्लेबाजों को कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के खिलाफ शनिवार को अबुधाबी में होने वाले मैच में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। दिल्ली की तरफ से शिखर धवन बेहतरीन फॉर्म में हैं और उन्होंने पिछले दोनों मैच में शतक जमाए हैं, लेकिन बाकी बल्लेबाजों की नाकामी के कारण टीम को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इसके लिए उसे मजबूत दिल्ली कैपिटल्स की कड़ी चुनौती से पार पाना होगा। कोलकाता के लिए पिछला मुकाबला किसी बुरे सपने की तरह था, ऐसे में टीम उससे उबरते हुए मजबूत वापसी करना चाहेगी। वहीं दिल्ली अपनी पुरानी प्लेइंग इलेवन के साथ उतरना चाहेगी। आइए जानते हैं कि कैसी हो सकती है दोनों की संभावित एकादस।


कोलकाता नाइटराइडर्स
बैंगलोर के खिलाफ मिली करारी हार के बाद आज कोलकाता की टीम में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में आज टीम में सुनील नरेन और आंद्रे रसेल को शामिल किया जा सकता है।

संभावित एकादस:

इयोन मोर्गन (कप्तान), शुभमन गिल, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, कमलेश नागरकोटी, लॉकी फर्गुसन, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, शिवम मावी


दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली की टीम में आज एनरिच नोर्त्जे की वापसी हो सकती है। बाकी टीम में शायद ही कोई बड़ा बदलाव देखने को मिले।

संभावित एकादस:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), कागिसो रबाडा, मार्कस स्टोइनिस, रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, शिमरोन हेटमेयर, पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल, तुषार देशपांडे, ऋषभ पंत, एनरिच नोर्त्जे



Herald