Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज ऐसी हो सकती है किंग्स XI पंजाब-राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 13वें सीजन का 50वां मुकाबला शुक्रवार को किंग्स इलेव पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अबूधाबी के शेख जायद स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। आत्मविश्वास से ओतप्रोत किंग्स इलेवन पंजाब शुक्रवार को जीत के इस अभियान को कायम रखते हुए प्लेऑफ की ओर अगला कदम बढाने के इरादे से उतरेगी जबकि राजस्थान रॉयल्स के लिए यह अस्तित्व बनाए रखने का मुकाबला होगा।

रॉयल्स अगर शुक्रवार को हारते हैं तो वह भी दौड़ से बाहर हो जाएंगे जबकि हारने पर पंजाब की राह भी मुश्किल हो जाएगी। पंजाब को टूर्नामेंट में अब तक सर्वाधिक रन बना चुके राहुल से उसी प्रदर्शन की उम्मीद होगी। क्रिस गेल के आने से टीम का आत्मविश्वास कई गुना बढा है। घुटने की चोट के कारण दो मैचों से बाहर रहे मयंक अग्रवाल टीम में लौटते हैं या नहीं, यह देखना होगा। मनदीप सिंह ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पारी की शुरुआत करके नाबाद 66 रन बनाए थे जिससे टीम को एक अतिरिक्त विकल्प मिल गया है। पिछले कुछ मैचों में मोहम्मद शमी की अगुवाई में पंजाब की गेंदबाजी शानदार रही है। इस मैच में ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन।

किंग्स इलेवन पंजाब की प्लेइंग XI: केएल राहुल (कप्तान), मनदीप सिंह, क्रिस गेल, ग्लेन मैक्सवेल, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, क्रिस जोर्डन, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI: बेन स्टोक्स, रॉबिन उथप्पा, संजू सैमसन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोस बटलर, राहुल तेवतिया, रियान पराग, जोफ्रा आर्चर, कार्तिक त्यागी, श्रेयस गोपाल, अंकित राजपूत।



Herald