Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुंबई के खिलाफ आज दिल्ली के लिए जीत जरूरी, कुछ ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग XI

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2020 के 51वें मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीम आमने-सामने होगी। मुंबई की टीम जहां पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है, वहीं दिल्ली की टीम को अगले दौर में पहुंचने के लिए एक जीत की दरकार है। लगातार तीन हार से परेशान दिल्ली आज पूरे दमखम के साथ मुंबई के साथ भिड़ेगी।ऐसे में कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI
मुंबई इंडियंस:


मुंबई की टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है तो ऐसे में टीम बेंच पर बैठे कुछ खिलाड़ियों को आज मौका दे सकती है। वहीं रोहित शर्मा की वापसी पर भी सभी की नजर रहेगी।

संभावित एकादस:


रोहित शर्मा (कप्तान), क्रिस लिन, हार्दिक पंड्या, इशान किशन, मिशेल मैकलेनगन, जसप्रीत बुमराह, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, राहुल चाहर, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट

दिल्ली कैपिटल्स:

लगातार तीन हार के बावजूद दिल्ली की टीम में शायद ही कोई बड़ा बदलाव देखने को मिले। टीम बिना किसी बदलाव के आज के मैच में उतर सकती है।

संभावित एकादस:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), कागिसो रबाडा, मार्कस स्टोइनिस, अजिंक्य रहाणे/पृथ्वी शॉ, रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, शेमरोन हेटमायर, अक्षर पटेल, ऋषभ पंत, हर्षल पटेल, एनरिच नार्जे




Herald