Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैक्सवेल ने सहवाग को दिया '10 करोड़ की चीयरलीडर' बयान पर करारा जवाब, कहा...

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग संन्यास लेने के बाद भी ज्यादातर समय चर्चा में रहते हैं। वीरू काफी बेबाकी से अपनी बात रखते हैं और कई बार उनके कमेंट्स काफी चुभने वाले होते हैं। हाल में वीरू ने अपने शो 'वीरू की बैठक' में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के पांच फ्लॉप क्रिकेटरों की जिक्र किया था।

इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई ऑल-राउंडर और किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलने वाले ग्लेन मैक्सवेल को 10 करोड़ की चीयरलीडर्स कहा था और साथ ही कहा था कि ऐसा लगा कि वह बहुत महंगी पेड वेकेशन पर आए हैं। मैक्सवेल के लिए आईपीएल 2020 काफी खराब रहा, किंग्स इलेवन पंजाब ने लगातार छह मैच गंवाए। मैक्सवेल किसी मैच में चल नहीं सके। इस सीजन में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मैक्सवेल एक भी छक्का नहीं लगा सके। मैक्सवेल 13 मैचों में महज 103 रन बना सके थे। अब मैक्सवेल ने वीरू के इस कमेंट पर जवाब दिया है।


मैक्सवेल ने कहा कि सहवाग के इस कमेंट्स से वह बिल्कुल भी हैरान नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई पहली बार नहीं हुआ है, उन्होंने बताया कि किंग्स इलेवन पंजाब के पूर्व क्रिकेटर और मेंटर रह चुके वीरू पहले भी उनको लेकर अपनी निराशा व्यक्त कर चुके हैं। उन्होंने कहा, 'इट्स ओके। वीरू मुझे नहीं पसंद करते हैं और इसको लेकर काफी ज्यादा बोलते हैं। उन्हें जो अच्छा लगता है वह बोल सकते हैं। ऐसे स्टेटमेंट के चलते ही वह खबरों में बने रहते हैं, तो ठीक है। मैं ऐसी चीजों से निपटकर आगे बढ़ जाता हूं।



Herald