Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

13 साल में सिर्फ इन टीमों ने जीती IPL ट्रॉफी, ये है चैम्पियंस की पूरी लिस्ट

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2020 के फाइनल में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हरा दिया। टीम रिकॉर्ड पांचवीं और लगातार दूसरी बार चैंपियन गई। मुंबई ने इस जीत के साथ दिल्ली का दिल तोड़ दिया। श्रेयस अय्यर की टीम पहली बार चैंपियन बनने के लिए उतरी थी, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। दिल्ली ने मुंबई को 157 रनों का लक्ष्य दिया। इसे मुंबई ने 18.4 ओवर में 5 विकेट 157 रन बनाकर हासिल कर लिया। दिल्ली ने 13 साल में पहली बार चैम्पियन बनने का मौका गंवा दिया. पहली बार फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स का खिताब जीतने का सपना अधूरा रहा. IPL के 13 सीजनों में सिर्फ 6 टीमों ने ही चैम्पियन बनने का स्वाद चखा है. मुंबई इंडियंस के नाम सर्वाधिक 5 आईपीएल खिताब हैं. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 3 (2010, 2011, 2018) खिताब जीते हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 2 (2012, 2014) खिताब हासिल किए हैं. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)- 2016, डेक्कन चार्जर्स- 2009 और राजस्थान रॉयल्स- 2008 में चैम्पियन बनी थी.

2008-2020 : चैम्पियंस की लिस्ट

2008 : राजस्थान रॉयल्स (चेन्नई को 3 विकेट से हराया)

2009 : डेक्कन चार्जर्स (बेंगलुरु को 6 रनों से हराया)

2010 : चेन्नई सुपर किंग्स (मुंबई को 22 रनों से हराया)

2011 : चेन्नई सुपर किंग्स (बेंगलुरु को 58 रनों से हराया)

2012 : कोलकाता नाइट राइडर्स (चेन्नई को 5 विकेट से हराया)

2013 : मुंबई इंडियंस (चेन्नई को 23 रनों से हराया)

2014 : कोलकाता नाइट राइडर्स (पंजाब को 3 विकेट से हराया)

2015 : मुंबई इंडियंस (चेन्नई को 41 रनों से हराया)

2016 : सनराइजर्स हैदराबाद (बेंगलुरु को 8 रनों से हराया)

2017 : मुंबई इंडियंस ( राइजिंग पुणे सुपरजायंट को 1 रन से हराया)

2018 : चेन्नई सुपर किंग्स (सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया)

2019 : मुंबई इंडियंस (चेन्नई को 1 रन से हराया)

2020 : मुंबई इंडियंस (दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराया)

मुंबई ने पहले तो दिल्ली को 156/6 रनों पर रोका और फिर 18.4 ओवरों में 5 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य (157 रन) हासिल कर लिया. कप्तान रोहित शर्मा ने नाबाद 68 रनों (51 गेंदें, 5 चौके, 4 छक्के) की जोरदार पारी खेली. मुंबई इंडियंस लगातार दूसरी बार चैम्पियन बनी. उसने कुल 5वें खिताब पर कब्जा जमाया. मुंबई इससे पहले 2013, 2015, 2017, और 2019 में आईपीएल चैम्पियन रही थी. ये पांचों खिताब उसने रोहित शर्मा की कप्तानी में हासिल किए है. पहली बार फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स का खिताब जीतने का सपना अधूरा रहा. दिल्ली ने 13 साल में पहली बार चैम्पियन बनने का मौका गंवा दिया.



Herald