Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

16 साल बाद यह टीम करेगी पाकिस्तान का दौरा, दोनों बोर्ड हुए राजी

स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंट क्रिकेट टीम पिछले 16 सालों में पहली बार पाकिस्तान का दौरा करने जा रही है जिसके तहत यह अगले साल अक्टूबर में कराची में दो टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच यह टी-20 सीरीज अगले साल भारत में होने जा रहे टी-20 विश्व कप की तैयारियों का हिस्सा होगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इससे पहले इंग्लैंड को जनवरी में दौरे के लिए आमंत्रित किया था लेकिन यह संभव नहीं हो पाया। इंग्लैंड को जनवरी में श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलना पहले से तय था। दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड अक्टूबर में सीरीज के लिए सहमत हो गए।


पाकिस्तान की टीम 14 और 15 अक्टूबर को कराची में दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे। पीसीबी ने पिछले इंग्लैंड टीम को पाकिस्तान आने का निमंत्रण दिया था। निमंत्रण के बाद इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने मंगलवार शाम दौरे की पुष्टि की। इंग्लैंड के बीच 14 और 15 अक्टूबर 2021 को कराची में दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे।


इंग्लैंड ने आखिरी बार 2005 में पाकिस्तान का दौरा किया, जब उन्होंने तीन टेस्ट और पांच एक वनडे मैच खेले थे। 2012 और 2015 में दोनों टीमों के बीच सीरीज संयुक्त अरब अमीरात में खेली गई थी। ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम हैरिसन ने कहा है, 'यह घोषणा करने की एक वास्तविक खुशी है कि इंग्लैंड की टीम अक्टूबर 2021 में पाकिस्तान में खेलेगी और वही टीम भारत में टी-20 विश्व कप खेलेगी।



Herald