Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की भारत 2022 में करेगा मेजबानी

 ज्यूरिख 
अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ फीफा ने पुष्टि कर दी है कि भारत 2022 में फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी करेगा। फीफा ने अंडर-20 महिला विश्व कप 2020 और फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप को 2021 के शुरू में कराने का इस साल फैसला किया था लेकिन फीफा ने मेजबान सदस्य संघों और अन्य अंशधारकों से कोरोना की स्थिति के मद्देनजर बातचीत का सिलसिला जारी रखा था क्योंकि इन आयु वर्ग टूर्नामेंटों को लेकर सभी की चिंता बनी हुई थी।
 
कोरोना के कारण इन टूर्नामेंटों के लिए क्वालिफिकेशन टूर्नामेंटों को पूरा कर पाना भी मुश्किल हो रहा था। फीफा परिसंघों के कोविड-19 कार्य समूह ने इन सभी बातों पर विचार करने के बाद 2020 के इन दोनों युवा महिला टूर्नामेंटों को रद्द करने का फैसला किया।

इसके बाद दोनों टूर्नामेंटों को आयोजित करने की जिम्मेदारी उन देशों को ही देने की सिफारिश की जो मूल रूप से इनके मेजबान थे। फीफा परिषद के ब्यूरो ने मंजूरी दी है कि कोस्टा रिका 2022 में फीफा अंडर-20 महिला विश्व कप और भारत 2022 में फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी करेंगे।

The post फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की भारत 2022 में करेगा मेजबानी appeared first on Bhavtarini.