Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

 2-0 की ली अपराजेय बढ़त, इंग्लैंड ने दूसरे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को 4 विकेट से हराया

पार्ल
इंग्लैंड ने दूसरे टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को चार विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। इंग्लैंड की जीत के हीरो रहे डेविड मलान,जिन्होंने 55 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।

बोलैंड पार्क स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड ने एक गेंद पहले छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आसान से लक्ष्य की पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने जेसन रॉय (14) का विकेट जल्दी खो दिया। इसके बाद जोस बटलर (22) भी पवेलियन लौट लिए। जॉनी बेयस्टो तीन रन ही बना सके। मलान को फिर बेन स्टोक्स (16) और कप्तान इयोन मोर्गन का साथ मिला। 134 के कुल स्कोर पर लुंगी नगिदी ने मलान को आउट कर दिया। सैम करन (1) भी आउट हो गए। कप्तान मोर्गन ने 26 रनों पर नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाई। उनके साथ क्रिस जोर्डन एक रन बनाकर नाबाद रहे। 

इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं कर सके और टीम लगातार विकेट खोती रही। टीम के लिए कप्तान क्विंटन डी कॉक ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। जॉर्ज लिंडे ने 29, रासी वान डर डुसैन ने 25 रनों की पारी खेली।
 

The post  2-0 की ली अपराजेय बढ़त, इंग्लैंड ने दूसरे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को 4 विकेट से हराया appeared first on Bhavtarini.