Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी करेंगे मशहूर कड़कनाथ मुर्गे की फॉर्मिंग, 2000 चूजों का दिया आर्डर

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के कैप्टन रहे महेंद्रसिंह धोनी अपने रांची के फॉर्म पर अब झाबुआ का कड़कनाथ पालेंगे। थांदला के पास रूंडीपाड़ा में आशीष कड़कनाथ मुर्गीपालन सहकारी संस्था के विनोद मेड़ा को उनके यहां से दो हजार चूजों का ऑर्डर मिला है। विनोद 15 दिसंबर को इसकी डिलीवरी देने रांची जाएंगे। उन्हें उम्मीद है कि इस दिन धोनी भी यहां मिल जाएं।


कैप्टन कूल जैविक खेती पर ध्यान दे रहे हैं. यही वजह है कि रांची स्थित धोनी के फार्म हाउस के लिए उनकी टीम ने झाबुआ के कृषि विज्ञान केंद्र से संपर्क कर गुणों से भरपूर कड़कनाथ चूज़ों की मांग की है. झाबुआ कृषि विज्ञान केंद्र में लंबी वेटिंग के चलते धोनी की टीम को केंद्र से संबंध रखने वाले थांदला ब्लॉक के विनोद नामक फार्मर से संपर्क करवाया गया है. इसके बाद विनोद को धोनी की टीम ने 2 हजार चूज़ों का ऑर्डर दिया है.


अपने स्वाद और सेहत के लिए पौष्टिक गुणों से भरपूर कड़कनाथ मुर्गे की पूरे देश में डिमांड है. कड़कनाथ मुर्गे का रंग काला होने के साथ उसका मीट और बोन्स काली होती हैं. हाई प्रोटीन और लो-फैट के साथ कई तत्वों की अधिकता के चलते इसे खासा पसंद किया जाता है. कोराना काल में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी लोगों ने इसे खूब पसंद किया.



Herald