

नई दिल्ली। भारत में भी हर रोज COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं. संक्रमितों की संख्या 93 लाख पार हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 93,92,919 हो गई है. पिछले 24 घंटों में (शनिवार सुबह 8 बजे से लेकर रविवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 41,810 नए मामले सामने आए हैं.

पिछले 24 घंटों में 42,298 मरीज ठीक हुए हैं. इस दौरान 496 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. अब तक कुल 88,02,267 मरीज ठीक हो चुके हैं. 1,36,696 लोगों की जान गई है. कोरोना के मौजूदा मामलों की संख्या करीब 4.5 लाख है. इस समय देश में 4,53,956 एक्टिव केस हैं.
रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 93.71 प्रतिशत पर पहुंच गया है. पॉजिटिविटी रेट 3.25 फीसदी है. डेथ रेट 1.45 प्रतिशत है. 28 नवंबर को 12,83,449 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए. अभी तक कुल 13,95,03,803 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.
Herald