

स्पोर्ट्स डेस्क। विराट कोहली को वर्ल्ड क्रिकेट में एक आक्रामक कप्तान के तौर पर जाना जाता है। वो मैदान पर चाहे टीम इंडिया या फिर आरसीबी की कप्तानी कर रहे हैं उनका बर्ताव एक सा ही रहता है। अब विराट के व्यक्तित्व के बारे में आइपीएल 2020 में आरसीबी के साथ जुड़े एडम जंपा ने बताया है जिनके पास अब विराट के साथ और उनके खिलाफ भी खेलने का अनुभव है। एडम जाम्पा ने कहा है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली मैदान पर बेहद प्रतिस्पर्धी हैं, लेकिन मैदान के बाहर वह एक दम अलग इंसान हैं. जाम्पा ने कोहली के साथ आईपीएल-2020 में आरसीबी के ड्रेसिंग रूम को साझा किया है. कोहली बेंगलोर के कप्तान हैं.

जाम्पा ने कहा, 'वो मैदान के बाहर बिल्कुल अलग इंसान हैं. आपने उनका आक्रामक अंदाज देखा और देखा है कि वह मैदान पर कितने प्रतिस्पर्धी हैं. लेकिन वो मैदान के बाहर उन खिलाड़ियों में से हैं जो बेहद आराम से रहते हैं.

उन्होंने कहा, 'जाहिर सी बात है कि आप हमेशा उनके खिलाफ खेलते हैं. आपको पता चलता है कि वह मैदान पर कैसे हैं और फिर उनके साथ क्रिकेट के मैदान से इतर समय बिताने का मौका मिला तब आप देखते हैं कि वह हकीकत में कैसे हैं.' जाम्पा ने आईपीएल 2020 में विराट कोहली की आरसीबी टीम की तरफ से सिर्फ 3 मैच खेले और 2 विकेट हासिल किए.
Herald