

स्पोर्ट्स डेस्क। आस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी क्रम ने एक बार फिर भारत की लचर गेंदबाजी पर जमकर रन बटोरे और रविवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में 50 ओवरों में चार विकेट खोकर 389 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया है. आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने पहले मैच के फॉर्म को जारी रखा और भारतीय गेंदबाजों के चेहरे निराशा में डूबे नजर आए. पहले वनडे मैच में आस्ट्रेलिया ने 374 रन बनाए थे जो उसका वनडे में भारत के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर था जिसे एक दिन बाद ही उसने पार कर लिया और नया स्कोर बनाया.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 वनडे की सीरीज का दूसरा मुकाबला सिडनी में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 390 रन का टारगेट दिया। इसके जवाब में भारत ने 3 विकेट गंवाकर 33 ओवर में 214 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और लोकेश राहुल क्रीज पर हैं। कोहली ने वनडे करियर की 59वीं फिफ्टी लगाई। श्रेयस अय्यर 38 रन बनाकर आउट हुए। मोइसेस हेनरिक्स की बॉल पर स्टीव स्मिथ ने उनका कैच लिया।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली ने अपना 2 हजार रन पूरा कर लिया है. कोहली ने 40 पारियों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 हजार रन पूरा किया. इस दौरान उन्होंने विव रिचर्ड का रिकॉर्ड तोड़ दिया. विव रिचर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 हजार रन 44 वीं पारी में बनाया था. जबकि सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. सचिन ने भी 40 पारियों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 हजार रन बनाये थे. लेकिन कोहली रोहित शर्मा का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाये. रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केवल 37 पारियों में 2 हजार रन बनाये हैं.
Herald