

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2020 टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ फुर्सत के पल बिता रहे हैं. धोनी ने साक्षी से साल 2010 में शादी की थी. इसके बाद से दोनों की जोड़ी सफल जोड़ियों में से एक मानी जाती है. उनकी बेटी जीवा 5 साल की है. धोनी ने हाल में ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था, हालांकि वो आईपीएल में फिलहाल खेलते रहेंगे.

आज 'कैप्टन कूल' धोनी की पत्नी साक्षी धोनी का बर्थडे है. ऐसे में माही ने इस यादगार पल को बेहद खास अंदाज में मनाया है. धोनी अपने परिवार के साथ इस वक्त दुबई में मौजूद हैं. आईपीएल के दौरान साक्षी यूएई नहीं आईं थीं, लेकिन अपनी 32वीं सालगिरह मनाने के लिए वो अपने बेटी जीवा सिंह धोनी के साथ दुबई पहुंच गईं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस यादगार लम्हे को स्टोरी और पोस्ट के जरिए शेयर किया है.
साक्षी ने ये भी जानकारी दी है कि उनके भाई कबीर का भी जन्मदिन है. कबीर भी इस वक्त धोनी और साक्षी के साथ दुबई में मौजूद हैं, जीवा के इंस्टाग्राम वीडियो में कबीर भी नजर आ रहे हैं.
Herald