Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बिग बैश लीग में होंगे ये 3 बड़े बदलाव, नियमों से गेंदबाजों की बढ़ेगी मुश्किलें

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस साल खेले जाने वाले बिग बैश लीग के 10वें सीजन में नियमों को लेकर तीन बड़े बदलाव किए हैं. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर और बिग बैश लीग के सबसे कामयाब खिलाड़ियों में से एक रहे शेन वाटसन को नए नियम रास नहीं आए हैं. शेन वाटसन ने नए नियमों को लेकर क्रिकेट बोर्ड को निशाने पर लिया है. क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने 10 दिसंबर से शुरू हो रहे बीबीएल के 10वें टूर्नामेंट में तीन नए नियमों को लागू करने का फैसला किया है जो पावर सर्ज, एक्स फैक्टर खिलाड़ी और बैश बूट हैं।

वॉटसन ने कहा, 'मैंने आज पढ़ा कि बीबीएल पावर सर्ज, एक्स फैक्टर खिलाड़ी और बैश बूट जैसी तिकड़म लागू कर रहा है, जो टूर्नामेंट में नई जान फूंकने की बेकार कोशिश है।' उन्होंने कहा, 'मुझे यह समझ नहीं आ रहा कि लोग किसी चीज को पुनर्जीवित करने की कोशिश क्यों कर रहे हैं जबकि वह खत्म ही नहीं हुई है।' नए नियमों के तहत टीमों को मैच में 10वें ओवर के बाद एक एक्स फैक्टर खिलाड़ी का इस्तेमाल करने की स्वीकृति होगी जो एक बल्लेबाज या फील्डिंग टीम में एक गेंदबाज की जगह लेगा जिसने एक ओवर से अधिक गेंदबाजी नहीं की हो।


पावर सर्ज दो ओवर का पावर प्ले होगा जिसे बल्लेबाजी टीम पारी के आखिरी 10 ओवरों के दौरान कभी भी ले सकती है। इस दौरान 30 गज के दायरे के बाहर सिर्फ दो फील्डर को रखने की स्वीकृति होगी। पावर सर्ज को जगह देने के लिए प्रत्येक पारी की शुरुआत में होने वाले छह ओवर के पावर प्ले को घटाकर चार ओवर का कर दिया जाएगा। एक अन्य नियम बोनस प्रतियोगिता अंक से जुड़ा है जिसे 'बैश बूट' कहा गया है। यह दूसरी पारी के 10 ओवर होने के बाद उस टीम को दिया जाएगा जिसने 10 ओवर के बाद अधिक स्कोर बनाया होगा।



Herald