Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

4 बार की चैम्पियन MI या दिल्ली, IPL में कौन किसपर अबतक के मुकाबलों में भारी?

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन (IPL 2020) के फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का आमना-सामना चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से होगा। दिल्ली दूसरे क्वॉलिफायर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर आईपीएल के फाइनल में पहली बार अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है। वहीं, मुंबई इंडियंस ने पहले क्वॉलिफायर में दिल्ली को ही करारी शिकस्त देकर छठी बार फाइनल का अपना टिकट कटवाया है। दिल्ली को आईपीएल के फाइनल में पहुंचन में 13 साल लगे.


अब उसका सामना 10 नवंबर को दुबई में मुंबई इंडियंस (MI) से होगा. दोनों टीमों का एक-दूसरे खिलाफ रिकॉर्ड की बात करें, तो मुंबई बेहतर स्थिति में है. 2008-2020 से अब तक दोनों के बीच 27 मुकाबले खेले जा चुके हैं. जिनमें से 15 में मुंबई इंडियंस ने बाजी मारी, जबकि दिल्ली को 12 मैचों में जीत मिली.आईपीएल में सबसे ज्यादा बार फाइनल में पहुंचने की बात करें, तो चेन्नई सुपर किंग्स (8) सबसे आगे हैं. मुंबई इंडियंस ने छठी बार फाइनल में जगह बनाई है.

आईपीएल: फाइनल में कौन कितनी बार

8 बार चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

6 बार मुंबई इंडियंस (MI)

3 बार रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

2 बार कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

2 बार सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)


इन पांच टीमों के अलावा डेक्कन चार्जर्स, किंग्स इलेवन पंजाब, राजस्थान रॉयल्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट और दिल्ली केपिटल्स ने 1-1 बार फाइनल में स्थान बनाया है.



Herald