

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम एक तीन मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। कोरोना वायरस महामारी के बीच भारत की ये पहली सीरीज होगी। क्रिकेट की दो भयंकर प्रतिद्वंदी टीमों के बीच ये सीरीज काफी रोमांचक होने वाली है। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम के कप्तान टिम पेन ने इस सीरीज को वर्ष की सबसे बड़ी क्रिकेट सीरीज करार दिया है। टिम पेन कंगारू की वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं।भारतीय टीम की इस सीरीज की शुरुआत 27 नवंबर यानी शुक्रवार से होने जा रही है। इस दौरान भारत पहले वन-डे फिर टी-20 और अंत में टेस्ट सीरीज खेलेगा। ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत सिडनी वन-डे से होगी।

तीन वन-डे मैच सीरीज का शेड्यूल
27 नवंबर: सिडनी में पहला वनडे (सुबह 9:10)
29 नवंबर: सिडनी में दूसरा वनडे (सुबह 9:10)
02 दिसंबर: कैनबरा में तीसरा वनडे (सुबह 9:10)
तीन टी-20 सीरीज का शेड्यूल

04 दिसंबर: कैनबरा में पहला टी-20 (दोपहर 1:40)
06 दिसंबर: सिडनी में दूसरा टी-20 (दोपहर 1:40)
08 दिसंबर: सिडनी में तीसरा टी-20 (दोपहर 1:40)
चार टेस्ट मैच सीरीज का शेड्यूल
17-21 दिसंबर: एडीलेड में पहला टेस्ट (सुबह 9:30) (डे-नाइट)
26-30 दिसंबर: मेलबर्न में दूसरा टेस्ट (सुबह 5:00)
03-07 जनवरी: सिडनी में तीसरा टेस्ट (सुबह 5:00)
15-19 जनवरी: ब्रिसबेन में चौथा टेस्ट (सुबह 5:00)
Herald