

स्पोर्ट्स डेस्क। वुमन्स टी-20 चैलेंज यानी महिलाओं का IPL के तीसरे सीजन के दूसरे मुकाबले में स्मृति मंधाना की ट्रेलब्लेजर्स ने मिताली राज की वेलोसिटी को 9 विकेट से हरा दिया। ट्रेलब्लेजर्स ने सिर्फ 47 बॉल में ही मैच जीत लिया। वेलोसिटी के खिलाफ ट्रेलब्लेजर्स की यह पहली जीत है।

शारजाह में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेलोसिटी ने 48 रन का टारगेट दिया था। जवाब में ट्रेलब्लेजर्स ने 7.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 49 रन बनाकर मैच जीत लिया। डिंड्रा डॉटिन ने सबसे ज्यादा 29 रन की नाबाद पारी खेली। ऋचा घोष 13 रन बनाकर नाबाद रहीं। सोफी एक्लेस्टोन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

वेलोसिटी में डेनिले वाइट, सुन लूस, लेग कास्पेरेक और जहांआरा आलम विदेशी खिलाड़ी हैं। वहीं, ट्रेलब्लेजर्स में डींड्रा डॉटिन, नाथाकन चानथाम, सलमा खातून और सोफी एक्लेस्टोन विदेशी खिलाड़ी हैं।
Herald