
अबु धाबी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल के अहम मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की जीत में निर्णायक भूमिका निभाने वाले मैन ऑफ द मैच तेज गेंदबाज एनरिच नोत्र्जे ने कहा कि कई बार छोटी-छोटी चीजें भी आपको बेहतर बनाने में मदद करती हैं। दिल्ली ने बेंगलुरु के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और तेज गेंदबाजों एनरिच नोत्र्जे ने चार ओवर में 33 रन पर तीन विकेट हासिल कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
एनरिच नोत्र्जे ने कहा, ''मैंने कई बार कहा है कि यह केवल बेसिक ठीक रखने का मामला है और किसी एक खिलाड़ी के विशेष प्रदर्शन करने जैसा नहीं। इस मैच में छोटी-छोटी चीजें आपको बेहतर बनाने में मदद करती हैं और मुझे लगता है कि उन छोटी चीजों को एक बार जब आप सही कर लेते हैं, तो आप अपनी लय हासिल कर लेते हैं। हम उन्हें बाउंड्री तक हिट करने और प्रत्येक बल्लेबाज के खिलाफ अपनी योजनाओं को अमल में लाने का प्रयास कर रहे थे।
उन्होंने कहा, ''हमारी पारी के अंत में थोड़ी-सी ओस थी और हमने कोशिश की हमारे प्रयास के बारे में सामने वाली टीम को अंदाजा लगाना मुश्किल हो। थोड़ी अतिरिक्त गति होने से हमेशा मदद मिलती है। प्लेऑफ के लिए सभी तैयार हैं।(एजेंसी)