Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUS दौरे के लिए रवाना हुई टीम इंडिया, PPE किट पहने नजर आए खिलाड़ी, देखें तस्वीरें

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली दुनिया के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में से एक हैं। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेलने के बाद वापस लौटने की फैसला लिया है। भारतीय क्रिकेट टीम बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के दो महीने के दौरे पर रवाना हो गई जहां वह दो साल पहले ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज की जीत की सफलता को दोहराना चाहेगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय टीम की एक फोटो ट्वीट की जिसमें खिलाड़ी पीपीई किट पहने हुए हैं। यह दौरा कोविड-19 महामारी के बीच हो रहा है। बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है, ''भारतीय टीम की वापसी। चलो नए तौर तरीकों को अपनाएं।


भारतीय टीम के अधिकतर खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेल रहे हैं। अपनी टीमों का अभियान समाप्त होने के बाद वे राष्ट्रीय टीम के लिए तैयार किए गए जैव सुरक्षित वातावरण में चले गए। टेस्ट स्पेशलिस्ट चेतेश्वर पुजारा और अन्य सहयोगी स्टाफ पिछले महीने यहां पहुंचने के बाद राष्ट्रीय टीम के लिए तैयार किए जैव सुरक्षित वातावरण में चले गए थे। मुंबई इंडियंस को रिकॉर्ड पांचवां खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा और बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में चोट से उबर रहे इशांत शर्मा बाद में टीम से जुड़ेंगे। ये दोनों केवल टेस्ट टीम का हिस्सा हैं।


रोहित को पिछले महीने मांसपेशियों में खिंचाव आने के कारण किसी भी टीम में नहीं चुना गया था लेकिन बाद में उन्हें टेस्ट टीम में रखा गया। रोहित ने अंतिम लीग मैच में वापसी करके सभी को चौंका दिया था और इसके बाद क्वालीफायर और फाइनल में भी खेले थे। भारत के नंबर एक टेस्ट विकेटकीपर रिद्धिमान साहा भी टीम के दौरे पर जा रहे हैं। वह आईपीएल की अपनी टीम सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए तीन नवंबर को चोटिल हो गए थे।



Herald