Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUS vs IND 1st ODI Score: फिंच के बाद वार्नर की भी फिफ्टी, मुश्किल में भारत

स्पोर्ट्स डेस्क। तीन मैच की वन-डे सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में शिखर धवन के साथ मयंक अग्रवाल भारत के लिए पारी की शुरूआत करेंगे।


ऑस्ट्रेलियाई टीम में चोटिल मिचेल मार्श की जगह स्टीव स्मिथ ने ली है। कप्तान आरोन फिंच को डेविड वार्नर का बखूबी साथ मिल रहा है। भारतीय गेंदबाज अब भी अपने पहले विकेट की तलाश में है।

वार्नर का 22वां अर्धशतक 23वें ओवर में रवींद्र जडेजा की गेंद पर दो रन चुराते हुए वार्नर ने 54 गेंदों में फिफ्टी पूरी की। 23 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 126/0 आरोन फिंच (61) और डेविड वार्नर (51)



Herald