

स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में शामिल किए गए लेग स्पिनर मिशेल स्वेप्सन भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के सामने खेलने को तैयार हैं. स्वेप्सन ने अभी तक टेस्ट डेब्यू नहीं किया है. इस साल न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए सिडनी टेस्ट में उन्हें टीम में शामिल किया गया था, लेकिन वह प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाए थे. वह बांग्लादेश दौरे पर डेब्यू कर सकते थे, लेकिन कोरोना वायरस के कारण यह दौरा स्थगित कर दिया गया.

स्वेपसन ने हालांकि अभी टेस्ट पदार्पण नहीं किया है लेकिन वह न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली श्रृंखला के दौरान सिडनी टेस्ट में टीम का हिस्सा था. उन्हें बांग्लादेश दौरे के लिए भी चुना गया था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण श्रृंखला स्थगित हो गयी. स्पेपसन भारत के खिलाफ दो अभ्यास मैचों के लिए चुनी गयी टीम का भी हिस्सा है। उन्हें उम्मीद है कि इन मैचों में कोहली और दूसरे बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी का मौका मिलेगा. उन्होंने कहा, ‘‘ आप खुद को सर्वश्रेष्ठ के खिलाफ चुनौती देना चाहते हैं, और यह कोई रहस्य नहीं है कि वह (कोहली) सर्वश्रेष्ठ (बल्लेबाजों) के साथ यहां हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए यह एक और चुनौती है और मैं इस लिए भी उत्साहित हूं क्योंकि मुझे एक महान क्रिकेटर के खिलाफ खुद को परखने का मौका मिलेगा. ‘मार्श शेफिल्ड शील्ड टूर्नामेंट' के मौजूदा सत्र में 21.17 की औसत से 23 विकेट लेने वाले इस गेंदबाज ने कहा, ‘‘ उनकी पूरी बल्लेबाजी विश्व स्तरीय है। ऐसे में उनके गेंदबाजी करने का कोई भी मौका मेरे लिये लिए एक परीक्षा है. इस चुनौती के लिए मैं इंतजार नहीं कर सकता. स्वेपसन राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह को लेकर फिलहाल आश्वस्त नहीं है क्योंकि उन्हें पता है कि इसके लिए नाथन लियोन पहली पसंद होंगे.
Herald