

स्पोर्ट्स डेस्क। दुनिया के नंबर एक वनडे बल्लेबाज विराट कोहली आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं. 5 नवंबर 1988 को नई दिल्ली में जन्में कोहली की गिनती आज दुनिया के विस्फोटक बल्लेबाजों में होती है. इस मुकाम तक पहुंचने में जितनी उनकी मेहनत है, उतनी ही उनके पिता का संघर्ष भी है. अगस्त, 2008 में विराट कोहली ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था और तब से लेकर आज तक उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा.

12 साल के अपने करियर में कोहली ने कई विराट रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं. इतना ही नहीं इस खिलाड़ी ने अपनी मेहनत से वो मुकाम हासिल किया है जहां उनकी तुलना सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज खिलाड़ी से की जाती है और हो भी क्यूं न विराट क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड के बेहद करीब हैं और जल्द ही उसे तोड़ भी देंगे.

भारतीय कप्तान जिस लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं वो जल्द ही सबसे ज्यादा वनडे शतक पूरे करने वाले बल्लेबाज हो जाए. अभी विराट सिर्फ सचिन के पीछे है. सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में 100 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाए है जिसमें 51 टेस्ट और 49 वनडे शतक शामिल हैं. वहीं अब विराट सचिन के इस रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच गए हैं. कोहली के नाम वनडे में 43 शतक दर्ज हैं. इससे पहले भी विराट कोहली सचिन का एक रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं. विराट वनडे में सबसे तेज 10 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. कोहली ने 213 वनडे मैचों की 205 पारियों में ये कारनामा कर दिखाया है. वहीं सचिन ने 259 पारियों में 10 हजार रन बनाए थे.
Herald